भोपाल में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025:25वें साल का जश्न; पारंपरिक वेशभूषा में फिल्मी-भक्तिमय गीतों पर थिरके प्रतिभागी

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का आगाज हो गया। ​​​​भोपाल के भेल दशहरा ग्राउंड पर 5 दिन चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत बुधवार शाम से हुई। मां दुर्गा की ओजपूर्ण आरती के साथ ‘अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025’ का शुभारंभ हुआ। आरती के बाद जैसे ही अभिव्यक्ति की सिग्नेचर ट्यून बजी पूरा पंडाल डांडिया की खनक से गूंज उठा। हजारों की तादाद में पहले दिन लोग अलग-अलग तरह के आउटफिट्स में दिखे। कोई गुजराती, कोई काठियावाड़ी आउटफिट्स में नजर आया। अलग-अलग तरह के आउटफिट्स हर बार की तरह इस बार भी पार्टिसिपेंट्स में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का क्रेज दिखा। कंटेस्टेंट्स ने न केवल काठियावाड़ी और ट्रेडिशनल आउट फिट्स पहनी। बल्कि प्रतिभागियों ने पंडाल में देश के हर कोने की वेशभूषा, आभूषण, संस्कृति के साथ रंग बिखेरे। पंडाल में 3 लाख वॉट का साउंड सिस्टम लगाया है। इसकी खासियत यह है कि ग्राउंड के किसी भी कोने में खड़े होने पर साउंड कम या ज्यादा महसूस नहीं हुआ। इस बार लोगों की सुविधा के लिए एंट्री-एग्जिट और पार्किंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस साल अभिव्यक्ति अपने 25वें साल का जश्न मना रहा है। अभिव्यक्ति गरबा में पूरा माहौल सिल्वर जुबली के रंग में रंगा नजर आया। अभिव्यक्ति की थीम ‘पिछवई’ है, यानी वह कला जो सीधे श्रीनाथ जी से जुड़ी है। ‘पिछवई’ अभिव्यक्ति को भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके रास व प्रेम से भर देगी। पिछले साल से बड़ा है गरबा पांडाल
गरबा ग्राउंड पिछले साल से बड़ा बनाया गया है। प्रतिभागियों का सर्कल, जो पहले 80 फीट का होता था, इस बार 100 फीट का है। स्टेज भी पिछले साल से बड़ा है। अभिव्यक्ति में मेन एंट्री गेट पर दोनों तरफ 12 लेन बनाई गई हैं। इसके पास ही पहली बार दो एग्जिट गेट बनाए गए हैं। पीछे वाले एंट्री गेट पर 6 प्रवेश लेन बनाई गई हैं। 3 तस्वीरों में देखें भोपाल में अभिव्यक्ति गरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com