अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025 का दूसरा दिन:विहंगम दृश्य में जगमगाया पंडाल, श्रीनाथ और महाकुंभ थीम के साथ दिखी आधुनिकता की झलक

भेल दशहरा मैदान में चल रहे 5 दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2025 का आज दूसरा दिन है। आज गुरुवार रात मां अम्बे की पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। सिल्वर जुबली ईयर होने के कारण पूरा गरबा पंडाल जगमगा रहा है। गरबा स्थल पर प्रतिभागी रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक थीम में सजे-धजे नजर आ रहे हैं। किसी ने राजस्थानी पोशाक पहनकर परंपरा का रंग बिखेरा तो किसी ने मुंबई से खास ऑर्डर कराई ड्रेस में सबका ध्यान खींचा। बड़ा सर्कल और नई एंट्री-एग्जिट व्यवस्था
इस बार गरबा ग्राउंड को पिछले साल से बड़ा बनाया गया है। प्रतिभागियों का सर्कल 80 फीट से बढ़ाकर 100 फीट कर दिया गया है। मेन एंट्री गेट पर दोनों तरफ 12 लेन बनाई गई हैं और पहली बार दो एग्जिट गेट भी जोड़े गए हैं। पीछे वाले गेट पर प्रवेश लेन से लोगों को आसानी से अंदर आने की सुविधा मिल रही है। 4 तस्वीरों में देखिए अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव… अलग-अलग संस्कृति के रंग की 2 तस्वीरें… सिल्वर जुबली ईयर में पंडाल की विहंगम तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com