भोपाल में बारिश के चलते अभिव्यक्ति गरबा कैंसिल:एक दिन और आगे बढ़ा; इंदौर में फ्री स्टाइल में गरबा कर मां की आराधना

दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का शनिवार को चौथा दिन है। भोपाल में भेल दशहरा मैदान में गरबे की शुरुआत होने के करीब एक घंटे बाद तेज बारिश होने लगी। इसके चलते आयोजकों ने शनिवार को होने वाला गरबा कैंसिल कर दिया। साथ ही इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया। इंदौर में मां अंबे की आरती के साथ गरबे की शुरुआत हुई। प्रतिभागी अलग-अलग थीम पर ड्रेसेस पहन कर पहुंचे। कुछ लोग फ्री स्टाइल गरबा कर मां की आराधना करते दिखे। जनरल सर्कल में बच्चों के साथ बड़ों में भी उत्साह दिखा। महोत्सव रात 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 5 तस्वीरों में देखें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com