मप्र इस बार स्थापना दिवस का जश्न तीन दिन मनाएगा। राज्य पुनर्गठन के 70वें वर्ष पर इस दफा गौरवशाली विरासत के साथ विकास की झलक दिखाई देगी। राज्य स्तरीय समारोह राजधानी के लाल परेड मैदान में होगा। इसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और शंकर श्रीकृष्णन की सांगीतमय प्रस्तुतियां सांझ की विरासत में रंग भरेंगी। इस ड्रोन-शो को बताया जा रहा है कि मप्र का स्थापना दिवस इस बार भव्य रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों में इस बार स्थापना दिवस का जश्न गर्व और गौरव का अनुभव कराएगा।
राज्य उत्सव के रूप में मनाया जा रहा यह आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक चलेगा। तीनों दिनों में सभी जिलों और संभाग मुख्यालयों पर भी इस आयोजन का प्रसारण होगा। लाल परेड मैदान में प्रत्येक दिन विशेष थीम आधारित कार्यक्रम होंगे। पहले दिन प्रदेश के गठन और विरासत को समर्पित प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन अमृतकाल में प्रदेश के विकास की झलक दिखेगी। तीसरे दिन जनसेवा, शासन और जनकल्याण के क्षेत्र में क्रियान्वयन की झलक पेश होगी।
किसानमित्र के आदर्शों का संदेश भी देगा। साथ ही जननायकों के जीवन और योगदान पर भोपाल और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
यह होंगे कार्यक्रम:
राजधानी स्थित मंत्रालय, विधानसभा और शासन-प्रशासन से जुड़ी संस्थाएं भी इस जश्न में शामिल होंगी। प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक आयोजन और ग्रामीण स्तर पर खेलकूद व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जुबिन नौटियाल की सांगीतमय प्रस्तुति
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल करीब 2 घंटे प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राज्य की झांकी, स्किल एक्सपो और विरासत पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समारोह के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है और इसके लिए करीब 2000 सीटों का इस्तेमाल किया जाएगा।
