काशी-प्रयागराज में 10 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया:कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जबरदस्त भीड़; अमरोहा में 40 लाख भक्त पहुंचे

यूपी में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान के लिए भीड़ उमड़ी है। भक्त स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दीपदान कर रहे हैं। भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर परिवार के निरोग रहने की कामना कर रहे हैं। काशी और प्रयागराज में सुबह 8 बजे तक 10 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर भी 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ है ।जबकि अमरोहा, हापुड़ और बरेली के घाटों पर भी स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा। अकेले अमरोहा में 40 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। उधर, काशी की देव दिवाली को देखने के लिए 40 से ज्यादा देशों के लोग पहुंचे हैं। देश के कोने-कोने से 20 लाख पर्यटक इसके गवाह बनेंगे। काशी में 5 नवंबर को होने वाले 4 घंटे के मेगा शो को प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन देखेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी गंगा में क्रूज पर बैठकर यह आयोजन देखेंगे।
काशी की 2 तस्वीरें देखिए- कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com