36वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ: मुख्य अतिथि रहे डॉ. राकेश मिश्र

हितकारिणी महिला महाविद्यालय, जबलपुर में मध्यप्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय जूनियर, सब जूनियर पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बजरंगबली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।एनसीसी एवं स्काउट के छात्रों ने सलामी मार्च पास्ट कर अगवानी की।

डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व में बॉक्सिंग फेडरेशन का नाम विश्व में हो रहा: वरूण तन्खा

एडवोकेट वरुण तन्खा (अध्यक्ष, म.प्र. एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन) ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि डॉ. मिश्र का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेंद्र पांडेय ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री वरुण तन्खा ने कहा कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश बॉक्सिंग संघ अपने सभी खिलाड़ियों एवं जिलों के समूहों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि “डॉ. राकेश मिश्र के कुशल नेतृत्व में देश के खिलाड़ियों को उचित स्थान मिलेगा और मैं भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय बॉक्सिंग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करूँगा।”

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन ने सीएसआईटी. विश्व कांग्रेस सैन मैरीनो में भारत की पताका फहराई: डा. राकेश मिश्र

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा एक जून से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों दिल्ली फाइट नाइट फिस्टा, रायबरेली कप, भागलपुर चैंपियनशिप, रॉंची कप और चेन्नई चैंपियनशिप ने देशभर में बॉक्सिंग को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अब भारतीय मुक्केबाज़ ओलंपिक में पदक जीतने के लिए तैयार हैं और फेडरेशन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाखों रुपये के नगद पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

डॉ. मिश्र ने कहा कि “भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उनके प्रयासों से देश में खेलों का वातावरण सशक्त हुआ है और आने वाले समय में भारत निश्चित रूप से मेडल विजेता राष्ट्र बनेगा।”

उन्होंने आगे कहा “इंडियन बॉक्सिंग के दिन बदल रहे हैं, और अब ‘इंडियन बॉक्सिंग लीग’ के माध्यम से खिलाड़ियों को पेशेवर मंच पर तैयार किया जाएगा। देशभर में ‘फाइट नाइट फिस्टा ’ की तर्ज़ पर आयोजन किए जाएंगे।”
सचिव सत्येंद्र सोनकर एवं शिवेंद्र पांडेय नें सभी का आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पहला मैच शुभारंभ कराया।

आज इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर श्री हरेन्द्र जीत सिंह, बब्बू सरदार(पूर्व मंत्री), दीपाकर बनर्जी, श्री अनंत सोनी(चेयरमैन एकेएस विश्वविद्यालय), सुधीर रिछारिया, राजीव व्यास, राजेश नीलू, अजय तिवारी, चेतन अग्रवाल, रिंकू सरदार, अजय मिश्र, राजेश जायसवाल, राजेश ठाकुर, धीरज अग्रवाल, निखिल देशमुख, रवि मिश्र, विजय पटेल, अनुराग सोनी, रंजीत सिंह चोपड़ा, तलविंदर पाल सिंह, तस्विंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमित जैन, रवि ढींगरा, विक्रांत कौशल, डॉ. श्रवण चौधरी, राजेश सर्राफ, राजेश साहनी, सत्येंद्र पांडे, राजेंद्र पांडे, नीलेश पांडे, सत्येंद्र सोनकर एवं मध्यप्रदेश बॉक्सिंग फेडरेशन के पदाधिकारी सहित अनेक खेलप्रेमी, समाजसेवी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com