कर्नाटक में गन्ना किसानों का आंदोलन हिंसक हुआ:100 से ज्यादा ट्रैक्टर में आग लगाई; किसानों की मांग ₹3300 टन गन्ना का भाव नहीं चाहिए

कर्नाटक के बागलकोट में गन्ना कीमत में इजाफे की मांग कर रहे किसानों का आंदोलन हिंसक हुआ। रबकवी-बनहट्टी तालुक में गोदावरी शुगर फैक्ट्री में गन्ना लदे 100 से ट्रैक्टरों को आग लगाई गई। SP सिद्धार्थ गोयल ने बताया किसानों ने पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। कुछ लोग भी घायल हुए हैं। खुद ने हालात काबू किए।। किसान राज्य की चीनी मिलों से गन्ना की ₹3500 टन कीमत मांग रहे हैं। जबकि चीनी मिलों के मालिकों ने ₹3300 टन का भाव दिया है, लेकिन किसान इस कीमत को स्वीकार करने को राजी नहीं हैं। राज्य के कई जिलों में 7 नवंबर से गन्ना किसान बढ़ी हुई कीमत को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आगजनी की 4 तस्वीरें… ‘आग किसानों ने नहीं लगाई’ – किसान नेता किसान नेता सुभाष शिराबुर ने कहा कि आग किसानों ने नहीं लगाई। उनके मुताबिक,फैक्ट्री से जुड़े लोग पुलिस के सामने ही आगजनी कर रहे थे। हमारे लोग और कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। पुलिस की गाड़ी पर भी हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बदनाम करने के लिए फैक्ट्री के अंदर आग लगाई गई। तीन तालुकों में BNS की धारा 163 लागू घटना के बाद बागलकोट के उपायुक्त ने BNSS-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर दिए। इसके तहत 13 नवंबर रात 8 बजे से 16 नवंबर सुबह 8 बजे तक जमखांडी, मुदहोळ और रबकवी-बनहट्टी तालुकों में प्रदर्शन, हड़ताल और किसी भी तरह की भीड़ जुटाने पर पाबंदी लगा दी गई है। 3,500 रुपए रेट पर किसान अड़े इन दिनों गन्ना किसानों और सरकार के बीच रेट को लेकर टकराव जारी है। मुदहोळ के किसान 3,500 रुपए प्रति टन की मांग पर अड़े हैं। जबकि पिछले हफ्ते बेलगावी के किसानों ने 3,300 रुपए में सहमति जताई थी। इसी मुद्दे पर किसानों ने सड़कों पर ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और ऑटो लेकर बड़ी रैली निकाली थी। 7 नवंबर से किसान बागलकोट, मुधोळ और आसपास के इलाकों में रोड जाम और रैलियां कर रहे हैं। 13 नवंबर को उन्होंने गोदावरी (समीरवाड़ी) शुगर फैक्ट्री को घेर लिया था, तभी कुछ लोगों ने गन्ना लदे ट्रैक्टरों में आग लगा दी। बेलगावी के किसान 3,300 रुपए प्रति टन के सरकारी रेट पर मान गए हैं, लेकिन बागलकोट और हावेरी के किसान अभी भी इसे गुमराह करने वाला बता रहे हैं। उनका कहना है कि रिकवरी के आधार पर रेट तय करना किसानों के लिए नुकसानदायक है। BJP और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा कि सैकड़ों टन गन्ना और लाखों के ट्रैक्टर जलते हुए देखना दिल दहला देने वाला है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों को मुआवजा देने और CM से सीधे बातचीत की मांग की। BJP प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि “किसानों की मांग जायज है, लेकिन सरकार शुगर फैक्ट्री मालिकों के दबाव में है। हिंसा में शामिल 6 लोग गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि 7 नवंबर को हत्तरगी टोल प्लाजा के पास हुए प्रदर्शन में पत्थरबाजी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। SP भीमाशंकर गुलेड के अनुसार, ये लोग किसान नहीं थे, बल्कि आंदोलन में माहोल बिगाड़ने आए थे। वीडियो फुटेज देखकर उनकी पहचान की गई। इन पर BNS सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com