धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा- शिल्पा शेट्टी, जया किशोरी शामिल:कथावाचक इंद्रेश महाराज भी शामिल; भारत का सबसे बड़ा ट्रैक्टर बना आकर्षण का केंद्र

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा 2.0 का आज नौवां दिन है। आज की यात्रा यह पदयात्रा ग्राम विलौठी से शुरू हुई है। इसके लिए जया किशोरी मथुरा पहुंच गई हैं। यह यात्रा दिल्ली से वृंदावन तक चल चलेगी। पदयात्रा दोपहर में एसकेएस कॉलेज के सामने अकबरपुर में भोजन के लिए रुकेगी। इसके बाद, यह राधा माधव मंदिर, ग्राम जैत में रात्रि विश्राम करेगी। पूरे दिन में यात्रा लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। आज सुबह जया किशोरी यात्रा में शामिल हुईं। शाम को कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होंगे। इनके अलावा, चिदानंद मुनि और गीता मनीषी भी यात्रा में सम्मिलित होंगे। बागेश्वर महाराज ने पदयात्रा में शामिल होने आए हुए सभी संत-महापुरुषों को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। देखिए आज की यात्रा की तस्वीरें… मथुरा में 55 किलोमीटर लंबी यात्रा चार दिन में पूरी होनी है। कल यानी 16 नवंबर को इसका समापन होगा। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा होते हुए यात्रा मथुरा बॉर्डर से यूपी में दाखिल हुई थी। प्रवेश के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- “यूपी में हम ज्यादा सुरक्षित हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है… पता नहीं, कब गाड़ी पलट जाए। भारत का सबसे बड़ा ट्रैक्टर बना आकर्षण का केंद्र
इस पदयात्रा में भारत का सबसे बड़ा ट्रैक्टर भी पहुंचा है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गाजियाबाद निवासी विवेक जाट ने बताया कि उन्होंने इसे विशेष रूप से हिंदू राष्ट्र के लिए बनवाया है। विवेक जाट के अनुसार, इस ट्रैक्टर को उनके पिता ने डिजाइन किया है और इसे बनाने में कुल 22 लाख रुपए का खर्च आया है। यह ट्रैक्टर कम, एक टैंक जैसा दिखता है, जिसकी ऊंचाई लगभग 12 फीट है। इसमें मेरठ से लगवाया गया साउंड और लाइट सिस्टम भी लगा है। विवेक ने बताया कि इसमें रोजाना एक टंकी डीजल लगता है और यह कहीं भी फंसता नहीं है। पदयात्रा के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com