राजस्थान में रॉयल वेडिंग, डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे शामिल होंगे:अमेरिकी बिजनेसमैन के बेटे की शादी में उदयपुर आएंगे, 21-22 नवंबर को रहेगा VVIP मूवमेंट

उदयपुर एक बार फिर रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की चकाचौंध में डूबने वाला है। मौका है अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे और अमेरिकी मूल की दुल्हन एलिजाबेथ की शादी का। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी पूरी फैमिली के साथ पहली बार उदयपुर आ रहे हैं। 21-22 नवंबर को होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग के लिए जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस के माणक चौक को सजाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियां उदयपुर आएंगी। ट्रम्प जूनियर पिछोला झील के बीच बने आलीशान लीला पैलेस में ठहरेंगे। उनकी सुरक्षा में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की टीम पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी है। डबोक एयरपोर्ट पर दर्जनों चार्टर्ड प्लेन उतरेंगे। सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। वेडिंग से जुड़े दूसरे प्रोग्राम सिटी पैलेस के माणक चौक में होंगे। दूसरा भारत दौरा, यूएस की एजेंसियां उदयपुर पहुंचीं
जनकारी के अनुसर, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे इंडिया में दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वे फरवरी 2018 में पहली बार इंडिया आए थे। तब वे नई दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता गए थे। तब भी उनका यह दौरा अमेरिका में काफी विवादों में रहा था। उनकी इस यात्रा पर अमेरिका ने तकरीबन एक लाख डॉलर खर्च किए थे। तब यह आरोप लगे थे ट्रंप जूनियर की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंटों, उनके ओवर टाइम, तमाम तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा और अन्य चीजों पर अमेरिकी-कर दाताओं का धन खर्च किया गया। ट्रंप के परिवार के भारत में कई बिजनेस प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। पहली यात्रा भी उन्होंने ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बनाए जा रहे गगनचुंबी लग्जरी कांडोस (अपार्टमेंट सरीखा) के प्रचार के लिए ही की थी। इस परियोजना का पूरा मालिकाना हक राष्ट्रपति ट्रंप के पास है। इसी बीच सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पोती की 22 नवंबर को रणकपुर (पाली) के होटल लाल बाग में शादी होगी। इसमें गृहमंत्री अमित शाह सहित कई मुख्यमंत्री-मंत्री उदयपुर होते हुए रणकपुर जाएंगे। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप व गिरीशचंद्र यादव, रायपुर (छत्तीसगढ़) सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सिक्किम के सड़क एवं पुल विभाग मंत्री नर बहादुर दहल भी विवाह समारोह में शामिल होंगे। इस सीजन में 575 शाही शादियां
देवउठनी एकादशी के साथ झीलों की नगरी में शादियों के सीजन का आगाज 7 और 8 नवंबर को सिटी पैलेस व उदयविलास में हुई दो शाही शादियों से हो गया है। उदयपुर में नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच शहर में 575 से ज्यादा शाही शादियां तय हैं। ये समारोह 5 से 7 सितारा होटल्स से लेकर लग्जरी वाटिकाओं में होंगे। औसत बजट 1 से 10 करोड़ रुपए रहेगा। यह पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है। पिछले सीजन में 500 शादियां हुई थीं। इस बार 1150 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। एक शाही शादी औसतन 2 करोड़ की पड़ती है। उदयपुर के अलावा राजसमंद का कुंभलगढ़ भी डेस्टिनेशन वेडिंग में तेजी से उभर रहा है। यहां भी देशभर के कई लोग शादियों के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि कुंभलगढ़ उदयपुर के लोगों के लिए भी डेस्टिनेशन वेडिंग की पसंद बना हुआ है। रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर अब पहली पसंद
उदयपुर की पहचान रॉयल वेडिंग सिटी के रूप में 2004 में बनी, जब फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन ने पिछोला झील के बीच बने जग मंदिर पैलेस में शादी की थी। जनवरी 2023 : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की भांजी निकिता की शादी में एनआरआई जुटे। 2023 : क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा, आप नेता राघव चड्ढा-परिणीति, क्रिकेटर नवदीप सैनी- स्वाति और विधायक भव्य सोनी व आईएएस परी विश्नोई की शादी। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के भाई समेत अन्य कई शादियां भी उदयपुर में हुई हैं। — रॉयल वेडिंग की ये खबरें भी पढ़िए… मंडप में गीता के श्लोक, भगवान की मौजूदगी में फेरे:’सनातन थीम’ पर शादी पहली पसंद, बजट का 30 से 35% हिस्सा थीम-डेकोरेशन पर खर्च शादी के मंडप और एंट्री गेट पर गीता–उपनिषद के श्लोक। कमल, पीपल, तुलसी, स्वास्तिक जैसे धार्मिक चिन्हों से विवाह स्थल की सजावट। हाथी या शाही बग्गी में दूल्हे की एंट्री…ये है सनातन वेडिंग थीम, जो लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर… झीलों की नगरी में शादियों का सीजन लौट आया:शाही शादियों का सीजन शुरू, लेकसिटी में फरवरी तक 575 वेडिंग्स देवउठनी एकादशी के साथ झीलों की नगरी में शादियों का सीजन लौट आया है। 7 और 8 नवंबर को सिटी पैलेस और उदयविलास में हुई दो शाही शादियों ने रॉयल वेडिंग सीजन का आगाज कर दिया। देशभर के कॉर्पोरेट हाउस, सेलिब्रिटी, बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन के लिए उदयपुर अब सबसे पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com