दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान आज (शुक्रवार को) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कांगड़ा निवासी स्क्वाड्रन लीडर नमन स्याल (34) शहीद हो गए। यह घटना एक अभ्यास उड़ान के दौरान हुई। स्क्वाड्रन लीडर नमन स्याल कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा की पटियालकर पंचायत के वार्ड नंबर 7 के निवासी थे। उनके पिता जगन नाथ भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं। बाद में वह हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए। पत्नी-बेटी पीछे छोड़ गए स्याल नमन स्याल अपने पीछे भारतीय वायुसेना में कार्यरत अपनी पत्नी अफसान और एक बेटी छोड़ गए हैं। दुर्घटना की सूचना उनके माता-पिता, बीना देवी और जगन नाथ को मिली, जो उस समय हैदराबाद घूमने गए थे। वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के समय, विमान प्रदर्शन उड़ान (डेमो फ्लाइट) पर था। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सीएम सुक्खू ने घटना पर शोक जताया दुबई में हुए इस हादसे पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
दुबई एयर शो में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त:हिमाचल के नगरोटा के स्क्वाड्रन लीडर नमन स्याल शहीद; वायुसेना ने दिए जांच के आदेश
