उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन ने बॉलीवुड गानों पर डांस किया। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दोनों के साथ स्टेज शेयर की। ये पावर कपल अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचा है। 23 नवंबर को होने वाली इस रॉयल वेडिंग के फंक्शंस में शुक्रवार की शाम बॉलीवुड एक्टर्स ने परफॉर्म किया। देसी गानों पर वरूण धवन, रणवीर सिंह, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस के डांस ने देश-विदेश से पहुंचे गेस्ट को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बॉलीवुड नाइट में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने दूल्हे वामसी गडिराजू और दुल्हन नेत्रा मंटेना के साथ एक मजेदार टॉक शो भी किया। शनिवार को इस रॉयल वेडिंग के फंक्शंस में हॉलीवुड स्टार परफॉर्म करेंगे। जेनिफर लोपेज का फूल बरसाकर स्वागत इस वेडिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात को जेनिफर लोपेज भी उदयपुर पहुंची। वे लीला होटल में रुकी हैं। होटल में राजस्थानी स्टाइल में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। इस वेडिंग के फंक्शंस में आज होने वाली हॉलीवुड नाइट में जेनिफर लोपेज के साथ पॉप स्टार जस्टिन बीबर पर परफॉर्म करेंगे। दोनों सिटी पैलेस के माणक चौक में परफॉर्मेंस देंगे। जस्टिन बीबर आज दोपहर को उदयपुर पहुंचेंगे। आज माणक चौक में मेहंदी और डिनर का प्रोग्राम शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी की रस्में हुईं। इसमें मेहमान पीले कपड़े पहनकर गीत-संगीत के बीच नाचते दिखाई दिए। आज शाम माणक चौक में सिटी पैलेस में शाम 8 बजे से मेहंदी की रस्म व डिनर हाेगा। रात 11:30 से 1 बजे तक ताज लेक पैलेस में आफ्टर पार्टी-1 और रात 11:30 से 1 बजे तक लीला पैलेस में आफ्टर पार्टी-2 का आयोजन होगा। बारात आज निकलेगी, फेरे कल होंगे शादी का मुख्य फंक्शन 23 नवंबर को पिछोला झील के बीच स्थित जगमंदिर आइलैंड पैलेस में होगा। हालांकि, बारात निकलने की सेरेमनी शनिवार शाम को 4 से 5.30 बजे तक होगी। जानकारी के अनुसार बारात सिटी पैलेस की बड़ी पाल से रामेश्वर घाट तक निकलेगी। अब देखिए- इस वेडिंग के फंक्शंस से जुड़े PHOTOS… …. उदयपुर में रॉयल वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे:बॉलीवुड स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शुक्रवार रात उदयपुर पहुंचे। वे बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़िए…
उदयपुर- रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे-गर्लफ्रेंड:जेनिफर लोपेज पर फूल बरसे, रॉयल वेडिंग में करण जौहर का दूल्हा-दुल्हन के साथ टॉक शो
