ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हरित ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र के विकास के लिए हर निवेशक और कम्पनियों का मध्यप्रदेश में दिल से है स्वागत
मध्यप्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में निवेश की हैं असीम संभावनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हैदराबाद में ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन में अग्रणी
ग्रीनको कम्पनी के मुख्यालय का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक तकनीकों, ऊर्जा संरक्षण प्रणालियों और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीन एनर्जी आज राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ बनती जा रही है। ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन और इसके एक्सप्लोरेशन की दिशा में ग्रीनको समूह का योगदान अनुकरणीय और सराहनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हैदराबाद प्रवास इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इससे राज्य में हरित ऊर्जा उत्पादन, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अब नई तेजी आएगी। मध्यप्रदेश और ग्रीनको समूह के बीच परस्पर सहयोग की यह संभावित पहल मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा उत्पादन के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ग्रीनको कंपनी मुख्यालय भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, एमडी एमपीआईडीसी एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री चंद्रमौली शुक्ला सहित ग्रीनको कम्पनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com