मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री व यूपी सीएम का एयरपोर्ट पर किया स्वागत- अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री की अगवानी

 मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। श्री शर्मा ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी की।

रणकपुर, पाली में सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम माथुर के परिवार में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक उदय लाल डांगी, सलूम्बर विधायक शांतादेवी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल ने उनका स्वागत किया।

इसके पश्चात् उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनकी अगवानी की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गृहमंत्री का स्वागत किया। श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री शर्मा हेलीकॉप्टर से रणकपुर पहुंचे तथा वहां वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर पुनः डबोक एयरपोर्ट लौटे। यहां से श्री शाह ने नई दिल्ली के लिए तथा मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com