वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- साउथ अफ्रीका को मियामी G20 का न्योता नहीं देंगे, वहां मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका को अगले वर्ष मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीका में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है और सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। इस साल का जी-20 समिट दक्षिण अफ्रीका में आयोजित नहीं हुआ था, जिसमें राष्ट्रपति ट्रम्प ने हिस्सा नहीं लिया था। साउथ अफ्रीका में 20वां G20 समिट 22 नवंबर को बिना औपचारिक हैंडओवर के खत्म हुआ था। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने किसी अमेरिकी अधिकारी को गवेल (अध्यक्षता का प्रतीक हथौड़ा) नहीं सौंपा था। दरअसल, हर G20 समिट में पिछले साल की मेजबानी करने वाला देश, अगले मेजबानी करने वाले देश को औपचारिक रूप से ‘गवेल’ सौंपता है। यह एक लाइव सेरेमनी होती है, जिसमें दोनों देशों के नेता आमने-सामने मौजूद रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में घायल महिला सैनिक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास हुए हमले में घायल हुई नेशनल गार्ड की महिला सैनिक सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ट्रम्प ने बताया कि दूसरे सैनिक की हालत सीरियस है। ट्रम्प ने कहा कि बेकस्ट्रॉम को प्रतिभाशाली नेशनल गार्ड थीं। ट्रम्प ने बताया कि उन्हें इस हमले के बारे में ठीक उस समय पता चला जब वे थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिकी सैनिकों से वीडियो कॉल करने वाले थे। ट्रम्प ने कहा कि सारा अब हमारे बीच नहीं हैं और उनके माता-पिता इस समय बेहद दुख में हैं। FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे आतंकी घटना करार दिया है। यह हमला फैरागट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां लाकनवाल कुछ समय तक इंतजार करता रहा और फिर अचानक अमेरिकी समयानुसार दोपहर 2:15 बजे के आसपास उसने गोलीबारी शुरू कर दी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उसने पहले एक महिला गार्ड को सीने में गोली मारी और फिर सिर में। इसके बाद उसने दूसरे गार्ड पर फायर किया। उसी समय पास ही मौजूद तीसरे गार्ड ने लाकनवाल पर चार गोलियां चलाई, जिसके बाद हमलावर को काबू कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com