पंजाब के पटियाला में स्कूल बस से उतरते ही UKG में पढ़ रहे 6 साल के बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिस वक्त बच्चा बस से उतरकर सड़क की तरफ आया, उसके साथ बस का कोई अटेंडेंट नहीं था। बाइक की टक्कर से बच्चे के सिर, चेहरे और मुंह में गंभीर चोट लगी है। वहीं बाइक वाला टक्कर मारने के बाद भी रुका नहीं और तेज स्पीड में भाग निकला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि स्कूल प्रबंधन या प्रिंसिपल की तरफ से बच्चे का हालचाल तक नहीं पूछा गया। इस हादसे की एक CCTV फुटेज सामने आई है। 3 PHOTOS में देखिए पूरा हादसा… जानिए, 21 सेकेंड के VIDEO में क्या दिख रहा… वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल बस एक सड़क पर आकर रुकती है। उसमें से बच्चा उतरता है। इस दौरान उसके साथ कोई दूसरा बच्चा या स्कूल बस का अटेंडेंट नहीं दिखाई देता। बच्चा दौड़ते हुए रोड क्रॉस कर घर की तरफ जाने लगता है। जैसे ही वह बस के पीछे से घूमते हुए सड़क पर निकलता है तो बस के साइड से आ रही तेज रफ्तार बाइक उसे टक्कर मार देती है। अचानक बच्चे को टक्कर लगने से बाइक वाला चलते हुए पीछे तो मुड़कर देखता है लेकिन वहां रुकता नहीं है। तभी बस से कुछ और बच्चे उतरते हैं और तुरंत बच्चे को देखने के लिए दौड़ते हैं। इस दौरान बस का ड्राइवर बेपरवाही से बस लेकर आगे जाता हुआ दिखाई देता है। हालांकि वह चला गया या रुका, इसका पता नहीं चल पाया क्योंकि वीडियो यहीं तक का सामने आया है। बच्चे के पिता ने क्या कहा..
6 साल के UKG स्टूडेंट की बाइक से टक्कर,VIDEO:पटियाला में बच्चे को स्कूल बस से अकेले उतारा, रोड पार कराने के लिए अटेंडेंट नहीं था
