कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को देश में गैरकानूनी तरीके से रहने वाले लोगों (अवैध प्रवासियों) के खिलाफ सरकार के एक्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और इमिग्रेशन व्यवस्था को ठीक से संभालना सरकार की जिम्मेदारी है। थरूर ने कहा कि अगर भारत में घुसपैठ हो रही है या लोग वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे हैं तो यह सिस्टम की नाकामी और बॉर्डर व इमिग्रेशन कंट्रोल में कमियों को दिखाता है। उन्हें सख्ती से कानून के तहत बाहर निकालना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर लोग अवैध तरीके से देश में आ पा रहे हैं, तो क्या यह हमारी नाकामी नहीं है? इसलिए सरकार को बॉर्डर पर और ज्यादा सख्ती करनी चाहिए। सरकार के पास नियम तोड़ने वालों के पर एक्शन लेने का पूरा अधिकार है। थरूर ने कहा कि कानून का पालन जरूरी है, लेकिन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में रहने देने का फैसला इंसानी सोच दिखाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें जबरदस्ती वापस न भेजना सही कदम था, क्योंकि भारत के साथ उनके पुराने और भरोसेमंद रिश्ते रहे हैं। थरूर ने शेख हसीना के बचाव में कहा… ——————————– ये खबर भी पढ़ें… पुतिन के डिनर में शशि थरूर को बुलाया, राहुल–खड़गे को न्योता नहीं, कांग्रेस बोली- सरकार रोज प्रोटोकॉल तोड़ रही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर आयोजित किया गया। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निमंत्रण नहीं दिया गया है। वहीं कांग्रेस के ही सांसद शशि थरूर को बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें…
थरूर बोले- अवैध प्रवासियों पर सरकार का एक्शन सही:घुसपैठियों को भी बाहर निकालने का अधिकार; शेख हसीना को भारत में रहने देना इंसानियत
