सेना के जवानों को इंस्टाग्राम इस्तेमाल की अनुमति:कमेंट नहीं कर पाएंगे; वॉट्सएप, टेलीग्राम पर गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे

भारतीय सेना ने जवानों के सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल को लेकर नई पॉलिसी जारी की है। इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देख सकेंगे, हालांकि कमेंट करने की अनुमति नहीं है। वॉट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप्स पर गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा यूट्यूब और X का इस्तेमाल केवल जानकारी के लिए किया जा सकेगा। वहीं, लिंक्डइन, स्काइप और सिग्नल एप के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की गई है। पिछले महीने सेना ने कॉम्बैट यूनिफॉर्म का पेटेंट कराया था भारतीय सेना ने पिछले महीने नए कोट कॉम्बैट के डिजाइन (डिजिटल प्रिंट) का पेटेंट कराया था। यह तीन-लेयर वाली यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए हर मौसम में आरामदायक है। यानी कोई बिना सेना की अनुमति के इस डिजाइन का यूनिफॉर्म न तो बना सकेगा न बेच सकेगा व उपयोग कर सकेगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना होगा। इस नए कोट कॉम्बैट को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), दिल्ली ने आर्मी डिजाइन ब्यूरो के साथ तैयार किया है। सेना ने जनवरी 2025 में नया कॉम्बैट यूनिफॉर्म को पेश किया था।
————————- ये खबर भी पढ़ें: BSF की नई ड्रेस को कॉपी करना अपराध होगा: स्टाइलिश होने के साथ 50 डिग्री तापमान में भी होगी उपयोगी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का जवान अब एक नए और मॉडर्न लुक में नजर आएगा। नई ड्रेस का पहला लुक जैसलमेर में देश की पश्चिमी सीमा पर देखने को मिला। BSF DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- इस खास डिजिटल कॉम्बैट ड्रेस को बीएसएफ ने ही डिजाइन किया है। इसलिए इसे पेटेंट भी करवाया गया है, ताकि कोई भी इसको कॉपी नहीं कर सके। इससे बाजार में इसकी बिक्री और दुरुपयोग को रोका जा सकेगा। अगर कोई ऐसा करेगा तो वो अपराध माना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com