शाहरुख की IPL टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर विवाद:शिवसेना बोली- मुस्तफिजुर को टीम से निकालें; कांग्रेस ने पूछा- नीलामी पूल में किसने डाला

बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या को लेकर देशभर में विरोध जारी है। वहीं बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 के लिए 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस मामले पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और ICC चीफ जय शाह से सवाल किया है। उन्होंने कहा- मैं पूछना चाहती हूं कि बांग्लादेशी क्रिकेटर को उस पूल में किसने डाला, जहां IPL खिलाड़ियों की नीलामी होती है, वे खरीदे-बेचे जाते हैं। जय शाह ICC के चीफ हैं और दुनिया भर में क्रिकेट में मुख्य फैसले लेते हैं। गृह मंत्री के बेटे जय शाह को जवाब देना चाहिए। यह सवाल BCCI और ICC के लिए है। शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम ने शाहरुख खान से बांग्लादेशी खिलाड़ी रहमान को टीम से हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में इसी में शाहरुख की भलाई है और देश के हित में बेहतर होगा। दरअसल, बांग्लादेश में 12 दिन में 3 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। भारत में इसका विरोध हो रहा है। कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम में रखने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं… भाजपा नेता ने शाहरुख को गद्दार कहा था एक दिन पहले गुरुवार को यूपी के भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि शाहरुख खान को गद्दार कहा था। सोम ने आरोप लगाया था कि शाहरुख देश का समर्थन करते हैं जो हिंदुओं पर अत्याचार करता है। बुधवार को सोम ने कहा था कि जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी भारत में खेलने नहीं आ सकता तो बांग्लादेश का खिलाड़ी भारत में कैसे खेलने आएगा। यह बिल्कुल नहीं चलेगा। हम खेलने नहीं देंगे। ———————————- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रामभद्राचार्य बोले- एक्टर देशद्रोही, गद्दारों जैसा काम किया, देवकीनंदन ने कहा- प्यार का ये नतीजा दिया शाहरुख की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने क्रिकेटर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस पर रामभद्राचार्य ने कहा, ‘शाहरुख खान हीरो नहीं है। उनका कोई चरित्र नहीं है। वे गद्दारों जैसे काम रहे हैं।’ देवकीनंदन ने कहा कि एक टीम मालिक इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है कि वह उस देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com