कर्नाटक में पुलिस ने 1-साल के बच्चे की बलि रुकवाई:खजाने की तलाश में घर में गड्ढा खोदकर पूजा की जा रही थी

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शनिवार को 1 साल के बच्चे की बलि दी जा रही थी। अज्ञात कॉलर ने पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी। बलि होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और बलि रुकवाई। पुलिस के मुताबिक खजाने की तलाश में इस पूरी घटना को अंजान दिया जा रहा था। सैयद इमरान नाम के व्यक्ति के घर में ये बलि दी जा रही थी। पुलिस को घर से एक छोटा गड्ढा खुदा हुआ मिला। गड्ढे के पास से ही पूजा पाठ की सामान भी मिला। देखिए घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… बच्चे को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया पुलिस ने बताया कि मौके से बच्चे को बचा लिया गया है और चाइल्ड केयर सेंटर में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। ———– ये खबर भी पढ़ें… तांत्रिक क्रिया के लिए 6 साल के बच्चे का अपहरण:खरगोन में कमरे में छिपाया, भूखा प्यासा रखा; 22 दिन बाद पुलिस ने खोज निकाला खरगोन जिले के खंगवाड़ा गांव से लापता छह वर्षीय बालक को पुलिस ने 22 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि बच्चे का अपहरण धनवर्षा की तांत्रिक क्रिया के लिए किया गया था। आरोपियों ने उसे कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com