दुल्हन के कमरे में लगाए हिडन कैमरे-रिकॉर्डर:अंबाला में पति की 25 दिन में गई नौकरी, शादी के 3 महीने बाद रास्ते अलग

हरियाणा के जींद की रहने वाली एक युवती को शादी के 3 महीने बाद ही अपने मायका लौटने पर मजबूर कर दिया गया। दरअसल, M.Sc, B.Ed पास युवती की शादी 6 मार्च 2025 को अंबाला के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला पर अत्याचार किया गया। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उनको बताया गया कि लड़का सरकारी नौकरी में है, लेकिन ये झूठ निकला। इतना ही नहीं, ससुराल वालों ने उसके कमरे में हिडन कैमरे और रिकॉर्डिंग डिवाइस तक लगाई हुई थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार, जींद के सेक्टर-7 निवासी देवी सिंह (सेवानिवृत्त केंद्र सरकार कर्मचारी) ने अपनी बेटी की शादी 6 मार्च 2025 को अंबाला निवासी साहिल के साथ की थी। उनका दावा है कि उन्होंने शादी में करीब 60 लाख रुपए खर्च किए। इसके लिए उसके पिता और भाई ने बैंक और गोल्ड लोन तक लिया था। शिकायत के अनुसार, बिचौलिए के माध्यम से बताया गया था कि साहिल सरकारी नौकरी में है और अंबाला जेल में पढ़ाता है। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद खुलासा हुआ कि उसकी नौकरी पक्की नहीं थी। शादी के 25 दिन बाद 31 मार्च 2025 को उसका कार्यकाल समाप्त हो गया। युवती का आरोप है कि पति को शराब की गंभीर लत है और वह पहले से ही रोहतक में इलाज करवा रहा था। इसे शादी के समय छिपाया गया। मायके पक्ष ने पुलिस शिकायत में ये लगाए आरोप… पुलिस नहीं करा पाई सुलह, केस दर्ज महिला थाना जींद ने देवी सिंह की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों में काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई, लेकिन उनमें सुलह की कोई गुंजाइश नहीं दिखी। पुलिस ने पति साहिल, सास सपना और मामा नरेंद्र के खिलाफ BNS की धारा 85, 3(5), 316(2), और 351(3) के तहत महिला थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ननद याशिका और दूसरे मामा राकेश के खिलाफ वर्तमान में साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान भूमिका पाए जाने पर उन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस अब पीड़िता के गहने, स्त्रीधन और घर में लगे अवैध कैमरों व मोबाइल फोन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com