भोपाल में चल रही दो दिवसीय आईपीएस ऑफिसर्स सर्विस मीट के अंतर्गत आज पहले दिन पुलिस ऑफिसर्स मेस में संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसके अंतर्गत वेस्ट जोन (उज्जैन) की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया जिसका नेतृत्व एडीजी उज्जैन उमेश जोगा कर रहे थे उनके साथ समन्वयक आई.जी श्री चंद्रशेखर सोलंकी और श्री अनुराग शामिल रहे, वेस्ट जोन टीम उज्जैन को प्रथम पुरस्कार उसकी सांस्कृतिक प्रस्तुति मालवा हेरिटेज और महाकाल स्तुति के लिए प्रदान किया गया। जबकि नॉर्थ जोन की टीम चौथी,
मध्य जोन की टीम तीसरे और ईस्ट जोन की टीम दूसरे पायदान पर रही।
विजेता टीमों को डीजीपी कैलाश मकवाना और IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पुरस्कृत किया।
आईपीएस सर्विस मीट की कल्चरल विजेता बनी वेस्ट जोन (उज्जैन) की टीम जबकि ईस्ट जोन की टीम दूसरे पायदान पर रही
