राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही:ये चाहते हैं कि लोग सवाल न करें, कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी

राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि RSS और BJP चाहती है कि जनता सवाल न करें और चुप रहें, ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें। राहुल केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने संविधान में बदलाव करके पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर शासन को मजबूत किया। संविधान बचाने का मतलब है सत्ता और फैसलों का अधिकार लोगों तक पहुंचाना। राहुल ने कहा कि RSS और BJP सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को नीचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है। राहुल की स्पीच की बड़ी बातें राहुल गांधी बोले- चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना इससे पहले राहुल ने एक कार्यक्रम में कलामासेरी में डॉ. एम लीलावती को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि कोई भी देश अगर चुप रहता है तो वो महान नहीं हो सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार और राय खुलकर व्यक्त करते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं। स्टेज पर बच्चे ने राहुल के साथ तस्वीर खिंचवाई केरल कांग्रेस की महापंचायत के बीच स्टेज पर आकर एक बच्चे ने राहुल के साथ सेल्फी ली। इसके बाद बच्चे ने राहुल ने बच्चे के चॉकलेट भी दी। राहुल गांधी के पिछले 3 बड़े बयान 13 जनवरी: लोगों की आवाज दबाई जा रही, इससे लोकतंत्र को खतरा कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 13 जनवरी को आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर लगातार हमला हो रहा है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है। तमिलनाडु के नीलगिरी में एक स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग मौजूदा विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 29 दिसंबर: रिटायर सैनिकों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता, तय सुविधाएं और रोजगार भी नहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 29 को डिफेंस की पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी में रिटायर सैनिकों से मुद्दे उठाए। संसद में आयोजित बैठक में राहुल ने कहा कि रिटायक सैनिकों को जब प्राइवेट अस्पतालों में रैफर किया जाता है तो उन्हें वहां इलाज नहीं मिलता। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने बैठक में कहा है कि पूर्व सैनिकों की भर्ती और पुनर्वास में कमी है। बड़ी संख्या में रिटायर सैनिकों को रोजगार और तय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 19 दिसंबर: RSS के लिए सच्चाई नहीं, शक्ति जरूरी:उनके प्रमुख यह खुले तौर पर कह रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 19 दिसंबर को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत की आलोचना की। राहुल ने कहा- RSS चीफ खुले तौर पर कह रहे हैं कि सच्चाई का कोई महत्व नहीं है, शक्ति महत्वपूर्ण है। यही उनमें और हममें अंतर है। राहुल ने कहा- हमारी पूरी संस्कृति सत्य पर आधारित है। आप किसी भी धर्म को देख लें, मूल रूप से वे यही कहते हैं कि सत्य का पालन करो। कांग्रेस, महात्मा गांधी और आप सभी, हम भारत के सत्य की रक्षा करते हैं। RSS ऐसा नहीं करती। पूरी खबर पढ़ें… ————– ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- स्कूल में केमिस्ट्री टीचर बहुत पसंद थीं:वह परीक्षा की तैयारी में मदद करती थीं, मैं स्कूल में काफी शरारती था कांग्रेस नेता राहुल गांधी 13 जनवरी को तमिलनाडु के गुडलूर में थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल में बच्चों से मिले। राहुल ने बच्चों से बातचीत में बताया कि उन्हें केमिस्ट्री टीचर बहुत पसंद थीं, क्योंकि वह परीक्षा की तैयारियों में बहुत मदद करती थीं। वे बहुत अच्छा पढ़ाती थीं और परीक्षा की तैयारी में मदद करती थी, इसीलिए उन्हें वह टीचर बहुत अच्छी लगती थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com