कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी टैरिफ से कपड़ा निर्यातकों को भारी नुकसान हुआ है। राहुल ने कहा 4.5 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों कारोबार दांव पर लगे हैं, लेकिन मोदी ने न तो कोई राहत दी है और न ही अमेरिकी टैरिफ पर कुछ कहा। मोदी जी, आप जवाबदेह हैं। कृपया इस मुद्दे पर ध्यान दें। राहुल ने वीडियो के साथ एक्स (X) पर किए गए पोस्ट में कहा, अमेरिका में 50% टैरिफ और अनिश्चितता भारत के कपड़ा निर्यातकों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही है। नौकरियां जा रही हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और ऑर्डर कम हो रहे हैं। यह हमारी ‘डेड इकॉनोमी’ की सच्चाई है। राहुल का पोस्ट लिखा- मोदी जी, आप जवाबदेह हैं राहुल कहा कि भारत के लिए यह बेहद जरूरी है कि अमेरिका के साथ ऐसा व्यापार समझौता किया जाए, जिसमें भारतीय कारोबार और मजदूरों के हित सबसे ऊपर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी को अपनी कमजोरी का असर इकॉनोमी पर और नहीं पड़ने देना चाहिए। राहुल ने हरियाणा की कपड़ा फैक्ट्री के अपने हाल ही में किए दौरे का वीडियो सोशल पर शेयर किया। उन्होंने मजदूरों के बात भी की। राहुल ने इसके साथ TINA – There Is No Accountability हैशटैग का इस्तेमाल किया। गांधी ने यही वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर किया और उसके साथ एक पोस्ट लिखा- मोदी जी, आप जवाबदेह हैं; कृपया इस मुद्दे पर ध्यान दें। वीडियो में राहुल गांधी कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों और अफसरों से बातचीत करते हैं। कपड़ा काटने में खुद भी हाथ आजमाते नजर आते हैं। राहुल ने कहा- कपड़ा उद्योग में डर का माहौल ———– ये खबर भी पढ़ें : राहुल ने सिर पर गमछा बांधा, कंधे पर कुदाल रखी:मनरेगा बचाओ सम्मेलन में बोले- VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में कहा कि वे VB-GRAM-G बिल के बारे में नहीं जानते। उन्होंने कहा, ‘VB-GRAM-G’ जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है। राहुल ने गरीबों से अपील की कि वे इस नए बिल के विरोध में एकजुट हों। पढ़ें पूरी खबर…
राहुल बोले- अमेरिकी टैरिफ से कपड़ा कारोबार को नुकसान:4.5 करोड़ नौकरियां दांव पर, मोदी जवाबदार; यह हमारी ‘डेड इकॉनोमी’ की सच्चाई
