कुल 2632 मतदाताओं में से 1914 वोट डाले गए, जिससे मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा। मतदान समाप्त होने के बाद वोटर्स और अधिवक्ताओं से हुई चर्चाओं के आधार पर शुरुआती अनुमान सामने आए हैं।
अनुमान के अनुसार
अध्यक्ष पद पर मनीष यादव
उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत
सचिव पद पर मनीष ग़डकर
सह सचिव पद पर अमित राज
को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, यह सभी आंकड़े और नाम वोटर्स से हुई चर्चा के आधार पर लगाए गए अनुमान हैं। अधिकृत और अंतिम परिणाम देर रात तक घोषित किए जाने की संभावना है।
हाई कोर्ट बार चुनाव से जुड़ी हर बड़ी और ताज़ा अपडेट पर नज़र बनी हुई है।
