पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:लेडी सिंगर से रेप; मुस्लिम से भिड़ा निहंग; CM को धमकी- जूती नहीं मिलेगी; BJP का क्लीन स्वीप

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर CM भगवंत मान और चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेटेरिएट को धमकी की रही। जिससे पुलिस को उसे तुरंत खाली करवाना पड़ा। चंडीगढ़ की बड़ी खबर मेयर चुनाव की रही। जिसमें AAP के कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के बाद BJP की तीनों पदों पर जीत हुई। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब सेक्रेटेरिएट उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा- CM की जूती भी नहीं मिलेगी चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेटेरिएट और मिनी सचिवालय को गुरुवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। धमकी भरी ईमेल को खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है। एम गिल नाम के जीमेल अकाउंट से यह मेल आई है, जिसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला की ओर से थ्रेट दी गई है। इसमें CM भगंवत मान को धमकाया गया है (पढ़ें पूरी खबर) 2. सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने, सीनियर डिप्टी-डिप्टी मेयर भी BJP के चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर अब BJP का कब्जा हो गया है। नए मेयर सौरभ जोशी बन गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा बन गए हैं (पढ़ें पूरी खबर) 3. चाइनीज डोर के लिए बच्चे ने की आत्महत्या कपूरथला के फगवाड़ा में 11 साल के एक मासूम बच्चे ने सिर्फ इसलिए सुसाइड कर लिया कि परिवार ने उसे पतंग उड़ाने के लिए चाइना डोर नहीं दिलाई। घर वालों ने उसे समझा-बुझाकर पढ़ाई करने के लिए कमरे में भेज दिया ताकि वह अपनी जिद छोड़ दे। मासूम बच्चे ने गुस्से में कमरे में लगी पर्दों की पाइप से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घर में उसके बड़े भाई के बर्थडे पार्टी की तैयारियां चल रहीं थीं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ माता-पिता की गिरफ्तारी से बौखलाया पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अपने माता-पिता की गिरफ्तारी के बाद बौखला गया है। गैंगस्टर का एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस और सरकार को खुली धमकियां देता सुनाई दे रहा है (पढ़ें पूरी खबर) 5. अमृतसर में 200 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, फाजिल्का बॉर्डर पर फायरिंग अमृतसर में 200 करोड़ रुपए की 40 किलो हेरोइन के साथ 4 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद की गई है। ड्रग्स और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाए गए थे। इसके अलावा फाजिल्का में पाक तस्करों ने भारत-पाक बॉर्डर की फेंसिंग के जरिए तस्करी की कोशिश की, जिसके बाद BSF ने 60 राउंड फायरिंग की। तस्कर भाग गए लेकिन वहां से 2 किलो 160 ग्राम हेरोइन के चार पैकेट, 11 ग्लॉक पिस्टल, 22 मैगजीन, एक बरेटा पिस्टल और एक मैगजीन, 5 जिगाना पिस्टल और 10 मैगजीन, 3 नॉरिंको पिस्टल और 5 मैगजीन, एक गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल और एक मैगजीन सहित करीब 310 कारतूस बरामद हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 6. लुधियाना में पंजाबी लेडी सिंगर से रेप, कैसेट बनवाने का दिया झांसा लुधियाना में पंजाबी लेडी सिंगर के साथ रेप किया गया। सिंगर का आरोप है कि आरोपी ने गीतों की कैसेट बनवाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके साथ उससे 1.91 लाख रुपए ठग लिए। वह उसे अपने जीजा के घर ले गया था। जहां उसने उसके साथ रेप किया। आरोपी राजविंदर पटियाला का रहने वाला है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. 4 करोड़ की फिरौती के लिए फायरिंग के बाद सिंगर बोले- मेरे पास पैसे नहीं पंजाबी गायब दविंदर जीत ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। असल में उनके कनाडा स्थित घर पर कुछ दिन पहले फायरिंग की गई थी। जिसके बाद उनसे 4 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। सिंगर ने कहा कि विदेश में मजदूरी के काम हैं, उनका कोई बड़ा कारोबार नहीं है। वह फायरिंग करने वालों को बताना चाहते हैं कि मेरे पास उनको देने के लिए रुपए नहीं हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 8. पंजाबियों की कार बस से भिड़ी, स्पीड कम होने से बची जान तरनतारन के परिवार की कार बीकानेर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण बस से टकरा गई। आमने-सामने हुई टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें 3 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। ये सभी रामदेवरा से तरनतारन लौट रहे थे। कार की स्पीड कम होने के चलते सभी की जान बच गई। कार में सवार गंगाराम (63), मंजीत (60), उषादेवी (50), महेंद्र पाल (55) और तुलछा देवी (65) घायल हुए। ये तरनतारन के अमरकोट के रहने वाले हैं। सभी को एंबुलेंस से पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। 9. गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने पर विवाद बढ़ा अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में मुस्लिम युवक के कुल्ला (वजू) करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक मुस्लिम व्यक्ति ने युवक का समर्थन करते हुए कहा कि हम लोग उसी पानी में वजू करते हैं, जो पवित्र होता है। जो पानी पवित्र नहीं होता, उसे हाथ तक नहीं लगाते। इस पर निहंग विक्की थॉमस ने कहा कि हर धर्म की अपने नियम व मर्यादाएं होती हैं। अब न कोई थूकेगा और न ही वजू करेगा, क्योंकि अब किसी को माफी नहीं मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर) आखिर में खबर जरा हटके ‘कजरारे-कजरारे’ पर थिरका गुरुद्वारे का सेवादार, अब बोला- कभी नहीं नाचूंगा दिल्ली स्थित श्री गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह पिंकी को ‘कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे नैना’ गाने पर थिरकना महंगा पड़ गया। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सिख समुदाय ने नाराजगी जाहिर कर दी। इसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। सेवादार ने कहा कि वो डांस नहीं करना चाहते थे पर घर के लोगों , पोते पोतियों ने डांस करने को कहा। अब वह आगे से कभी डांस नहीं करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब-चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरों के साथ, कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com