वाराणसी में बम की धमकी पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:237 यात्रियों की सांसें अटकीं; एयरपोर्ट- डिपार्चर एरिया खाली कराया

वाराणसी में बम विस्फोट करने की धमकी पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयरपोर्ट का रनवे और डिपार्चर एरिया को खाली कराया गया है। ATS, STF, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 8 एम्बुलेंस पहुंची हैं। स्वास्थ्य टीम को अलर्ट किया गया है। यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। उनकी चेकिंग और पूछताछ की जा रही है। एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है। गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल और एसीपी प्रतीक चौहान फोर्स के साथ मौके पर हैं। 2 फोटो देखिए… वाराणसी ATC को मिला थ्रेट कॉल
रविवार शाम हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट (6E-6719) वाराणसी आ रही थी। विमान में कुल 237 यात्री सवार थे। फ्लाइट ने हैदराबाद में शाम 5 बजकर 56 मिनट पर टेकऑफ किया था। विमान आसमान में था, तभी वॉशरूम में क्रू मेंबर को एक कागज मिला, जिस पर बम होने की बात लिखी हुई थी। इसकी तत्काल सूचना वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी गई। ATC ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया। रनवे के एप्रोच पर 8 एम्बुलेंस तैनात
एयरपोर्ट अथॉरिटी और CISF ने पूरा कैंपस खाली कराया। रनवे, टर्मिनल और डिपार्चर को खाली कराकर सुरक्षा बल को तैनात किया गया। 8 एम्बुलेंस रनवे के एप्रोच पर लगाई गई। शाम 7 बजे विमान की बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को स्कैनर से गुजारकर अराइवल लाउंज में लाया गया। कुछ यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट है, वो टर्मिनल में हैं। बाकी को बाहर भेज दिया गया है। फ्लाइट के आसपास का इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया। बम स्क्वॉयड और एयरपोर्ट अफसर धमकी के सोर्स की जांच शुरू कर चुके हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है- फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। तमाम टीमें अब विमान की जांच कर रही हैं।
3 महीने पहले भी विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी टिश्यू पेपर पर लिखा था- BOMB गुड बाय मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को अक्टूबर, 2025 में बम से उड़ाने की धमकी मिली मिली थी। तत्काल फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और बम स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। जांच के दौरान फ्लाइट में टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला। जिसमें लिखा था- BOMB गुड बाय। हालांकि विमान और लगेज की जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। पढ़ें पूरी खबर… खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com