MP-UP और राजस्थान में घना कोहरा:हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, रोहतांग-भरमौर में 6 इंच फ्रैश स्नोफॉल; गुलमर्ग में पारा माइनस 8°C

उत्तर भारत में मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। उत्तर प्रदेश में सोमवार को गाजियाबाद, आगरा समेत 30 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। कोहरे के चलते कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। वहीं बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में सोमवार को अशोकनगर, आगर-मालवा, टीकमगढ़ में बारिश हुई। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, ठंड का असर कम है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। वहीं राजस्थान के सीकर, चित्तौड़गढ़ समेत 8 जिलों में सोमवार को घना कोहरे रहा। इसके कारण कुछ जगहों पर 30 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के रोहतांग व भरमौर में सबसे ज्यादा 6 इंच हिमपात हुआ। हमीरपुर के सुजानपुर में जंगलबैरी में सोमवार को करीब एक घंटे तक ओलावृष्टि हुई। ताजा बर्फबारी से शिमला-ठियोग-रामपुर नेशनल हाईवे पर फिसलन बढ़ गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सोमवार को गुलमर्ग में पारा माइनस 8°C, लद्दाख के द्रास में माइनस 15.1°C और हिमाचल के काल्पा में माइनस 3.8°C डिग्री रहा। दिल्ली में सोमवार को चार साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 रहा। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम 4 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, ओडिशा, बिहार में कोहरे की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। 5 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली में सुबह कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: नए सिस्टम से फिर होगी बारिश, भोपाल समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। आज भोपाल-ग्वालियर समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी से कोहरा छाने की संभावना है। उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, बारिस की भी संभावना; दिन और रात का तापमान बढ़ा राजस्थान में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आज 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, 10 फरवरी से कम होगी ठंड बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, राज्य के 5 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। पटना में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप निकल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, पूरे राज्य में आज बारिश की संभावना उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 2800 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इधर देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com