सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 82,269 पर आया:निफ्टी में 98 अंकों की गिरावट; मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली, FMCG में खरीदारी

बजट से दो दिन पहले आज 30 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 296 अंक (0.36%) गिरकर 82,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 98 अंक (0.39%) की गिरावट रही, ये 25,320 पर बंद हुआ। मेटल शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। FMCG में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी दबाव रहा। ये 347अंक (0.58%) गिरकर 59,610 के लेवल पर आ गया है। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी में अभी और तेजी की गुंजाइश है और यह ऊपर में 25,600 के लेवल तक जा सकता है। 25,450 पहला लेवल है जिस पर नजर रखनी होगी। बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के आज तिमाही नतीजे आईटीसी, वेदांता, डिक्सन टेक, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों के नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए आज इनके शेयरों में हलचल रही। वहीं आज बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्लू डार्ट, NALCO, मीशो जैसी कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं। साउथ इंडियन बैंक के CEO शेषद्रि इस्तीफा देंगे, शेयर 18% टूटे साउथ इंडियन बैंक के शेयर 14.93% टूटकर 37.65 रुपए पर बंद हुए। सुबह इसमें 18% की गिरावट थी। यह 36 रुपए के करीब आ गया था। बैंक के MD और CEO पीआर शेषद्रि के इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी के शेयर गिरे हैं। 29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में पीआर शेषद्रि ने जानकारी दी कि वे अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा सीईओ पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्होंने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत हितों और निजी कामों पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, वे तुरंत पद नहीं छोड़ रहे हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक है। एशियाई और अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख विदेशी निवेशकों 393 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82,566 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में 29 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 221 अंक की तेजी के साथ 82,566 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की तेजी रही, ये 25,416 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो, फार्मा और IT शेयर्स में गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com