एपल के इतिहास की किसी भी एक तिमाही में हुई अब तक की सबसे बड़ी कमाई की है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 143.8 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹13.22 लाख करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 16% ज्यादा है। हालांकि, इन शानदार आंकड़ों के बावजूद शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक पर कोई खास असर नहीं दिखा। यह महज 0.2% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसकी बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कंपनी की सुस्त रफ्तार मानी जा रही है। आईफोन की रिकॉर्ड बिक्री रेवेन्यू बढ़ने की वजह इस कामयाबी के पीछे आईफोन की रिकॉर्ड बिक्री को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। चीन के बाजार में भी एपल की सरप्राइज वापसी हुई है। यहां एपल के रिटेल स्टोर्स पर आने वाले ग्राहकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले डबल डिजिट में बढ़ी है।
चिप की कमी से सप्लाई चेन की चुनौती कंपनी के CEO टिम कुक ने माना कि आईफोन में इस्तेमाल होने वाली लेटेस्ट 3-नैनोमीटर चिप की कमी की वजह से वे डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। कंपनी अभी ‘सप्लाई कंस्ट्रेंड’ मोड में है, यानी मांग ज्यादा है और माल कम। रिजल्ट में AI को लेकर बड़ी घोषणा नहीं बाजार के जानकारों का कहना है कि जहां गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां एआई को लेकर बड़े दावे कर रही हैं, वहीं टिम कुक ने एआई विजन को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। हालांकि, कंपनी सिरी को स्मार्ट बनाने के लिए गूगल के साथ काम कर रही है, लेकिन निवेशकों को AI को लेकर किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद थी। भारत में रिकॉर्ड ग्रोथ, मुंबई में नया स्टोर खुलेगा कंपनी ने भारत में आईफोन, मैक और आईपैड की बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। कुक ने भारत को एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन और चौथा सबसे बड़ा पीसी मार्केट है। उन्होंने बताया कि भारत में आईफोन या मैक खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक पहली बार एपल का प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। कंपनी ने दिसंबर में भारत में अपना 5वां रिटेल स्टोर खोला है और जल्द ही मुंबई में एक और स्टोर खुलने वाला है। सर्विसेज से ₹2.52 लाख करोड़ की कमाई एपल का सर्विसेज बिजनेस (एप स्टोर, एपल म्यूजिक, आईक्लाउड) 30 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.75 लाख करोड़) के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिसंबर के महीने में एपल टीवी की व्यूअरशिप में 36% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, मैक के रेवेन्यू में 6.7% की गिरावट आई और यह 8.4 बिलियन डॉलर यानी 77,251 करोड़ रुपए रहा। वहीं एयरपॉड्स प्रो 3 की सप्लाई में कमी के कारण वियरेबल्स और एक्सेसरीज सेगमेंट में 2.2% की हल्की गिरावट देखी गई। ये खबर भी पढ़ें… सोना-चांदी के दाम लगातार बढ़ने के बाद गिरे: गोल्ड एक दिन में ₹6,865 और चांदी ₹22,825 सस्ती हुई, वजह मुनाफा वसूली चांदी-सोने के दाम में लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई पर रहने के बाद आज 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह मार्केट में मुनाफा वसूली है। सोना एक दिन में 6,865 रुपए और चांदी 22,825 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,475 रुपए पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ें…
एपल को ₹13.22 लाख करोड़ की रिकॉर्ड कमाई:आईफोन की सेल्स 23% बढ़ी, मुंबई में जल्द एक और स्टोर खोलेगी कंपनी
