वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में दंपती ने अपने ही दो बच्चों के सिर काटे, दो छोटे बच्चों को जबरन कटे शव दिखाए, उम्रकैद की सजा मिली

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक दंपती को उनके दो बच्चों की क्रूर हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मॉरिस ज्वेल टेलर सीनियर (39 वर्ष) और उनकी पत्नी नताली सुमिको ब्रॉथवेल (49 वर्ष) को सोमवार को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाईं, साथ ही अतिरिक्त छह साल की सजा भी दी गई। जज ने इस अपराध को राक्षसी करार देते हुए कहा कि यह बेहद क्रूर हरकत है, जिसमें उन्होंने अपने 13 साल की बेटी मालियाका और 12 साल के बेटे मॉरिस की हत्या की, जिसमें चाकू से वार कर सिर काट दिया गया। यह घटना 29 नवंबर 2020 को उनके घर में हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हत्या के बाद दंपती ने अपने दो छोटे बेटों को जबरन अपने भाई-बहन के कटे हुए शव देखने के लिए मजबूर किया और उन्हें कई दिनों तक बिना खाना दिए कमरों में बंद रखा। नवंबर 2025 में जूरी ने दोनों को दो मामलों में प्रथम श्रेणी की हत्या और बच्चों के साथ क्रूरता से दुर्व्यवहार के दो मामलों में दोषी ठहराया था। पुलिस को इस मामले की जानकारी तब मिली जब टेलर, जो एक पर्सनल ट्रेनर थे और कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन जूम सेशन्स लेते थे, अचानक अपने शेड्यूल्ड मीटिंग्स में लॉग इन करना बंद कर दिया। चिंतित क्लाइंट्स ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो घर में दो बच्चों के शव अलग-अलग बेडरूम में मिले, जिन पर तेज धार वाले हथियार से हमले के निशान थे। टेलर को कुछ दिनों बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि ब्रॉथवेल को लगभग एक साल बाद 2021 में पकड़ा गया। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 13 साल के ऑस्ट्रेलियाई बच्चे ने 4 घंटे तैरकर मां और भाई-बहन की जान बचाई, बोट पलटने से 14 किलोमीटर दूर बहे थे 13 साल के ऑस्ट्रेलियाई बच्चे ऑस्टिन एपलबी ने समंदर में करीब 4 घंटे लगातार तैरकर अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई। वह परिवार के साथ समुद्र में गया था। अचानक लहरें तेज हो गईं। बोट पलटने से सभी बहते हुए समुद्र में दूर निकल गए। ऑस्टिन एपलबी का परिवार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के क्विंडालुप के पास समुद्र में एक छुट्टी बिताने आया था। पर्थ से आए परिवार ने होटल के पास पैडल बोर्ड किराए पर लिए थे। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण उनकी बोट पटल गई। ऑस्टिन ने कहा, “लहरें बहुत बड़ी थीं। मैं बस सोचता रहा, ‘बस तैरते रहो, बस तैरते रहो।’ आखिरकार मैं किनारे पहुंचा और वहीं गिर पड़ा।” किनारे पहुंचकर शाम करीब 6 बजे उन्होंने पुलिस और बचाव टीम को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मां और दो छोटे बच्चे 14 किलोमीटर दूर बह गए। वे करीब 10 घंटे तक समुद्र में रहे। पुलिस इंस्पेक्टर जेम्स ब्रैडली ने कहा, “13 साल के लड़के की कार्रवाई की बहुत तारीफ की जानी चाहिए। उसके साहस ने उसकी मां और भाई-बहनों की जान बचाई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com