झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। यह एक एयर एंबुलेंस थी। प्लेन में 7 लोग सवार थे। रेडबर्ड एयरवेज की बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L मेडिकल चार्टर फ्लाइट में एक मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, अटेंडेंट और क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे। फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया में क्रैश हो गया। रेड बर्ड एविएशन कंपनी की एयर एंबुलेंस (मेडिकल एयरक्राफ्ट) में सवार कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पारामेडिकल स्टाफ) की मौत हुई है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें…
हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं
