सूरत में गोरक्षकों और पुलिस पर भीड़ का हमला:पुलिसकर्मी के हाथ-पैर टूटे, भारी पुलिस बल ने गांव घेरकर 22 संदिग्ध पकड़े

गुजरात में सूरत जिले के हथौडा गांव में बुधवार की रात गोरक्षकों और पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। करीब 50 लोगों की भीड़ ने एक गोरक्षक का सिर फोड़ दिया और एक पुलिसकर्मी के हाथ-पैर तोड़ दिए। मांगरोल तालुका के हथोड़ा गांव में गौहत्या की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और गोरक्षक बुधवार की रात गांव पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने इन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने गांव घेरकर 22 को पकड़ा
सूरत ग्रामीण के डीएसपी बीके वानर के नेतृत्व में 7 निजी जांच अधिकारियों समेत 15 पुलिस टीमों ने गांव का घेरावा कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 22 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ के लिए कोसंबा पुलिस स्टेशन लाया गया है। गोरक्षक के सिर पर 15 से 20 टांके लगे
इस संबंध में गौरक्षक साजन भरवाड ने बताया कि कोसंबा के हथोड़ा गांव में बड़े पैमाने पर गौहत्या होने की सूचना मिलने पर हमने एलसीबी से संपर्क किया और एलसीबी कर्मचारियों के साथ हथोड़ा गांव पहुंचे। हमें देखते ही गांव में उपद्रवियों की भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने सड़क जाम कर दी और हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गोरक्षक सत्यप्रकाश यादव के सिर पर गंभीर चोट गई। उनके सिर पर 15 से 20 टांके लगे हैं। वहीं, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक का हाथ और पैर टूट गया है। बाइक पर सवार लोगों ने 50 लोगों की भीड़ बुलाई: पुलिस
इस मामले में सूरत जिला पुलिस प्रमुख राजेश गधिया ने बताया कि कोसंबा के हथोड़ा गांव में रात 1:30 से 2 बजे के बीच गौहत्या की सूचना मिलने पर, हमारे छह पुलिसकर्मी सूचनादाता के साथ गांव पहुंचे थे। पुलिसकर्मी बैटरी की रोशनी में तलाशी कर रहे थे, तभी अचानक दो बाइकों पर सवार छह युवक आए और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। इसके बाद उन्होंने करीब 50 अन्य लोगों को बुला लिया। इसी भीड़ ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। ————– गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सूरत की आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में हंगामा:वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने की आगजनी गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील कंपनी में गुरुवार सुबह हंगामा हो गया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी अचानक बिफर गए। उन्होंने 10 से ज्यादा गाड़ियों मे आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें महिला डीसीपी घायल हो गईं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com