पालम अग्निकांड: 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 बच्चों समेत 9 की मौत; सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। पांच मंजिला रिहायशी मकान में लगी इस आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई। तेज लपटों और घने धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीमें भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com