मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 6 दिन में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर लिया है। मंगलवार को मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पहुंचा। अब तक 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री मानसून का असर है। बिहार में मंगलवार को 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बेगूसराह में एक ऑटो पर पोल गिर गया। उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई। 100 kmph की रफ्तार हवा चली। इस दौरान 100 जगहों पर पेड़ और पोल गिर गए। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया। पवने MIDC इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहकर नीचे गिरा। मलवा फैक्ट्रियों तक पहुंच गया। हादसे में 5 कारें मलबे में दब गईं। इधर, राजस्थान के अलवर में रेत का बवंडर उठा। इससे शाम में ही अंधेरा छा गया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बारिश हुई। वहीं, 26 शहरों में तापमान 40°C का पार रहा। दिल्ली में हल्की बारिश हुई। पालम इलाके में 111 kmph की रफ्तार से हवा चली। मानसून अपडेट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 11 जून: 12 जून: 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में 11 जून तक तापमान 2 से 4°C तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5°C की गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.4°C दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 44.6°C, पिलानी में 44.5°C, फलोदी में 43.8°C और जैसलमेर-बीकानेर में 43.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिन तक गर्मी और लू का असर बना रह सकता है। हीटवेव को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समीक्षा बैठक की। बैठक में मोबाइल राहत वैन और कूलिंग सेंटर बढ़ाने के निर्देश दिए गए। राहत वैन और कूलिंग सेंटरों को बाजारों, मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और बेघर लोगों की अधिक मौजूदगी वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा।
Related Posts
प्रधानमंत्री श्री मोदी की मौजूदगी में भोपाल की बेटियाँ देंगी बैंड की प्रस्तुति
भोपाल की बेटियाँ राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर 2025 को गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) परिसर में प्रधानमंत्री…
केंद्रीय मंत्री शिवराज दादा बने, कार्तिकेय के घर बेटी जन्मी:पोती को देख खुशी से उछल पड़ीं साधना; बोलीं- लाड़ली लक्ष्मी आई है
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। बुधवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स), दिल्ली…
अरुणाचल की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार:आरोपी हर्ष ने कहा- मैं शर्मिंदा हूं; किरेन रिजिजू बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे
अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला रूबी जैन को बुधवार…