असम के कछार जिले में गुरुवार रात 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके मेघालय सहित पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 9:10 बजे आया। इसका केंद्र असम के कछार जिले में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 39 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र 24.941 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.007 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… बागी माने जा रहे शत्रुघ्न सिन्हा बोले- मैं ममता के साथ हूं तृणमूल कांग्रेस में जारी हलचल के बीच कुछ नेताओं ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा दोहराई है। बागी गुट में गिने जा रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे मुश्किल समय में ममता का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब वे कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब ममता बनर्जी उनके साथ खड़ी थीं। आसनसोल सांसद ने कहा कि कुछ लोगों ने मजबूरी, डर या लालच में साथ छोड़ा हो सकता है, लेकिन वे न पार्टी छोड़ेंगे और न नेता का साथ। वहीं राज्यसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी साफ किया कि वे ममता के साथ हैं। सौगत रॉय ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया। देश में दलित ईसाई और मुस्लिमों को एससी का दर्जा दें या नहीं रिपोर्ट तैयार पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाले आयोग ने दलित ईसाइयों और दलित मुस्लिमों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द केंद्र सरकार को सौंपा जा सकता है। अक्टूबर 2022 में गठित आयोग ने करीब तीन वर्षों तक विभिन्न राज्यों का दौरा कर सामाजिक, कानूनी और ऐतिहासिक पहलुओं का अध्ययन किया। आयोग का दायित्व यह जांचना था कि हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों में धर्मांतरण कर चुके दलितों को भी एससी का दर्जा दिया जाना चाहिए या नहीं। वर्तमान में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत यह लाभ मुख्यतः हिंदू, सिख और बौद्ध समुदायों के दलितों को मिलता है। पुणे से सीजेपी का आंदोलन शुरू, घोषणापत्र जारी किया देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को पुणे से एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर दी है। पार्टी ने अपना ‘शिक्षा घोषणापत्र भी जारी किया। इसमें शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की वकालत की गई है। छात्र संगठन ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा। आंदोलन देश के विभिन्न शहरों से होते हुए 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगा। देश के पहले ‘मेड-इन-इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान की टेस्ट उड़ान सफल 11 जून 2026 का दिन भारतीय विमानन और रक्षा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। गुरुवार को देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ एयरबस सी 295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने वडोदरा से पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी की। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लि. और एयरबस की वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन में बनाया गया है। यह वायुसेना के लिए देश में बनने वाले 40 सी-295 विमानों की शृंखला का पहला विमान है। वायुसेना को पहला विमान इसी साल सौंपेंगे।
Related Posts
Major Reshuffle in Enforcement Directorate
The Government of India has appointed and reshuffled the responsibilities of seven senior officers in the Enforcement Directorate (ED). Here’s…
5 साल की मासूम से बैड टच करते पकड़ाया युवक:बोला- दो अन्य ने भी गलत काम किया; बिस्किट दिलाने के बहाने साथ ले गया था
भोपाल में एक युवक 5 साल की बच्ची के साथ बैड टच करते रंगे हाथ पकड़ाया है। वारदात शाहजहांनाबाद इलाके…
भाषा और संस्कृति एक-दूसरे के हैं पूरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाषा और संस्कृति एक-दूसरे की सहज पूरक हैं। संस्कृति, भाषा को वह…