सिक्किम-बंगाल के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट:छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ा मानसून; बांदा फिर देश में सबसे गर्म, तापमान 44.2°C

यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिछले 12 दिन से अटका मानसून 23 जून को आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ाने वाले सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। गौरतलब है कि मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। वहीं, यूपी-बिहार बॉर्डर तक पहुंचने के बाद मानसून 5-6 दिनों से महराजगंज के पास ठहरा हुआ है। जिन राज्यों को मानसून कवर कर चुका है, वहां भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक सिक्किम के 6 जिलों और हिमालय की तराई में बसे बंगाल के 5 जिलों में रविवार का भारी बारिश हो सकती है। बंगाल में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, सिक्किम के गंगटोक, मंगन, ग्यालशिंग, नामची, पाकयोंग और सोरेंग शामिल हैं। इधर उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां शनिवार को पारा 44.2°C रिकॉर्ड किया गया। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने असर दिखाया, यहां पारा 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से मौसम की तस्वीरें… मानसून अलर्ट… 8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में शनिवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 22 जून 23 जून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com