आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस बार मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर होगा। इसमें पीएम मोदी समेत 35 हजार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा, हुगली नदी में 500 से ज्यादा नावों पर भी योग किया जाएगा। दुनियाभर में भी 2500 जगह पर योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इस बार योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। इस थीम का उद्देश्य यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है।
योग डे आज, पीएम मोदी कोलकाता में योग करेंगे:35 हजार लोग जुटेंगे, हुगली नदी में 500 नावों पर योग; दुनियाभर में 2500 जगह कार्यक्रम
