पश्चिम बंगाल सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। न्याय विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि समिति जल्द अपना काम शुरू करेगी और रिपोर्ट भी शीघ्र सौंपेगी। आज की अन्य खबरें… दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी का विरोध; उपराज्यपाल को पत्र दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी का ट्रांसपोर्ट संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना (एलजी) को पत्र लिखकर नई नीति में इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य बनाने के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। टैक्सी और ऑटो चालकों के संगठन ने विशेष रूप से वर्ष 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो के नए पंजीकरण की अनिवार्यता का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि मौजूदा समय में राजधानी में न तो पर्याप्त ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं, न ही बैटरी स्वैपिंग की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। नई ईवी नीति के अनुसार, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों का नया पंजीकरण होगा। इसके अलावा अप्रैल 2028 से राजधानी में नए दोपहिया वाहनों का पंजीकरण भी केवल इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए ही किया जाएगा। मणिपुर के कांगपोकपी में एक व्यक्ति की हत्या, 20 राउंड फायरिंग हुई मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार शाम धान के खेत में काम करने के दौरान एक 53 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, कुकी-बहुल जिले के गोवाजांग गांव के रहने वाले हाओलाल सिंगसित अपनी पत्नी नेमनेइकिम सिंगसित के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहीं। ग्रामीणों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शाम करीब 4 बजे लगभग 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी थी। घटना के बाद सुरक्षा बल तुरंत इलाके में पहुंचे और शव को बरामद किया गया।
Related Posts
प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के विभिन्न अंचलों में होंगी कृषि कैबिनेटराज्य सरकार सरसों को भावांतर योजना में शामिल करने पर कर रही है…
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली:जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में जेन-जी आंदोलन, जंतर-मंतर प्रदर्शन, अभिजीत दीपके, राहुल गांधी…
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अद्वितीय और विराट व्यक्तित्व के धनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च का हुआ भव्य स्वागतइंदौर से धार-झाबुआ होते हुए गोधरा के लिए रवाना हुई यात्रामुख्यमंत्री डॉ.…