आज झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र:पुलिस ने कंटीले तार लगाए, बैरिकेडिंग, वाटर कैनन तैनात; JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच की मांग

झारखंड में PSC-SSC में धांधली को लेकर छात्रों का 17 दिन से प्रदर्शन जारी है। छात्र आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे। छात्रों का पुरानी विधानसभा में जुटना शुरू हो गया है, यहां से सभी घेराव के लिए निकलेंगे। देर रात से ही करीब 5000 से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पहुंचे हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं। पुलिस ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है। 6 लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है। छात्रों के प्रदर्शन स्थल से लेकर जगह-जगह पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। विधानसभा के मेन गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। परिसर के 2 किमी के दायरे में वाटर कैनन की गाड़ियां खड़ी हैं। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। छात्र आंदोलन से जुड़ी फोटोज विधानसभा घेराव के हाई लाइट्स JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच पर नहीं बनी सहमति रविवार को छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। सरकार ने दावा किया कि छात्रों की करीब 98% मांगें मान ली गई हैं। सरकार ने JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सहमति जता दी है। वहीं, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच कराने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। आयोग के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दिया इसी बीच JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। इससे पहले 22 जुलाई को JPSC के चेयरपर्सन एल. खियांग्ते भी इस्तीफा दे चुके थे। फिलहाल, JPSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की CID जांच कर रही है। इसी सिलसिले में आयोग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अब 10 अगस्त को डॉ. अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ होनी है। विधानसभा घेराव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com