बेंगलुरु जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास फोन मिला:पेन ड्राइव भी मिली; पूर्व प्रधानमंत्री के पोते रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे

बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में मंगलवार को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापेमारी की। इसमें पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिली है। जेल DGP अलोक कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज की जांच चल रही है। सेंट्रल जेल के SP को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है। रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। अगस्त 2025 में उम्रकैद की सजा रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में रेवन्ना ​​​​​​के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसमें रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 18 जुलाई 2025 को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। रेवन्ना को एक अगस्त 2025 को पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पेशल कोर्ट ने दोषी ठहराया था। उन्हें अगले दिन 2 अगस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 11.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 11.25 लाख रुपए पीड़ित को देने का निर्देश दिया गया था। रेवन्ना के खिलाफ रेप के तीन और मामले चल रहे हैं। इन मामलों की सुनवाई अभी बाकी है। रेवन्ना के 2 हजार से ज्यादा वीडियो क्लिप सामने आए थे पिछले साल, रेवन्ना के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में रेवन्ना ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में AAP विधायक को 7 साल की जेल, विधायकी खत्म, पत्नी समेत 9 को मिली सजा गुजरात में डेडियापाड़ा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। नर्मदा जिले की कोर्ट का फैसला आने के बाद गुजरात के डिप्टी स्पीकर पूर्णेश मोदी ने इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com