इजराइल में उलटफेर, रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे:ओपिनियन पोल में हार का अनुमान था; ट्रम्प बोले- मेरे समर्थन से माहौल बदला

इजराइल में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक 84.5% वोटों की गिनती में नेतन्याहू गठबंधन 54 सीटों के साथ आगे है। वहीं, गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 49 सीटें मिलती दिख रही हैं। अरब पार्टियों के जॉइंट लिस्ट और राअम पार्टी को मिलाकर 17 सीटें मिलने का अनुमान है। इजराइली संसद में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। चुनाव से पहले ओपिनियन पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार का अनुमान जताया गया था। चुनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेतन्याहू को मिली बढ़त का श्रेय लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनके समर्थन के बाद चुनाव का माहौल बदल गया। ट्रम्प के मुताबिक, पहले नेतन्याहू की हार का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अब मुकाबला बराबरी का हो गया है और वे जीत भी सकते हैं।