जीएसटी 2.0 आज से लागू हो गया हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर आटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है। जीएसटी के नए रिफॉर्म से एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम कारों तक की कीमतों में लाखों रुपए तक का कट ऑफ सामने आया है। मध्य प्रदेश में कारों में 50 हजार रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक का प्राइस कट ऑफ हुआ है। यानि जीएसटी 2.0 आने के बाद से कारें 50 हजार रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। GST काउंसिल ने छोटी कारों यानी एंट्री लेवल कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% कर दिया था। बड़ी प्रीमियम कारों पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया है। किस कार में कितना प्राइस कट ऑफ
मारुति सुजूकी टाटा टोयोटा रेंज रोवर स्पोर्ट पहले कीमत 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपए थी। अब 1 करोड़ 37 लाख 67 हजार रुपए है। एक्स शोरूम प्राइस पर 9 लाख 83 हजार का कट ऑफ हुआ है। बीएमडब्लूय सीरीज 3 पहले किमत 62 लाख रुपए थी। अब 58 लाख रुपए है। एक्स शोरूम प्राइस पर 4 लाख का कट ऑफ हुआ है। लैक्सस ईएस इस कार की पहले कीमत 64 लाख रुपए थी। अब इसकी 60 लाख रुपए है। एक्स शोरूम प्राइस पर 4 लाख का कट ऑफ हुआ है। ऑडी ए4 पहले कीमत 46 लाख 99 हजार रुपए थी। अब 44 लाख 58 रुपए है। एक्स शोरूम प्राइस पर 2 लाख 41 हजार का कट ऑफ हुआ है। महिंद्रा प्रीमियम कारों पर जीएसटी महंगा, फिर भी सस्ती कैसे हुई प्रीमियम कार लाउंज की सेल्स मैनेजर खुशी चौहान ने बताया कि रेंज रोवर स्पोर्ट की प्राइसिंग में आज से लगभग 10 लाख रुपए का कट ऑफ हुआ है। इन कार पर टैक्स कम हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि दरअसल, पहले प्रीमियम और एसयूवी कारों पर 28 प्रतिशत जीएसटी और 22 प्रतिशत सेस लगता था। जिससे इन कारों पर कुल टैक्स 50 प्रतिशत लगता था, लेकिन अब इन पर सिर्फ 40 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। इन पर लगने वाला सेस टैक्स सरकार ने जीरो कर दिया है। इससे प्रीमियर कारों में प्राइस ड्राप हुआ है। कस्टमर को कंफ्यूजन है लेकिन अब प्रीमियम सेडान कारें 3 से 4 लाख रुपए और एसयूवी कारों पर 10 से 15 लाख रुपए की कीमत कम हुई है। सेस की कमी होने से कारों की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 50 हजार से 1.5 लाख रुपए तक का फायदा सांघी टोयोटा के विकास मालवीय ने बताया कि पहले छोटी कारों पर पहले जीएसटी 28 प्रतिशत था, लेकिन अब यह 18 प्रतिशत हो गया है। छोटी कारों में 50 हजार रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की बचत हो रही है। वहीं प्रीमियम लेवल पर 50 प्रतिशत जीएसटी लगता था सेस मिलाकर, लेकिन अब यह 40 प्रतिशत रह गया है। फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ी पर अब 4 लाख रुपए और लैंड क्रुजर पर 15 लाख रुपए तक का बेनिफिट देखने को मिल रहा है। फ्यूचर पॉजिटिव और ब्राइट ऑटोमोबाइल एकस्पर्ट और इंफ्ल्यूएंसर संस्कार दरयानी ने बताया कि सरकार ने यह कदम लिया है तो इसमें फ्यूचर अब बहुत पॉजिटिव और ब्राइट नजर आ रहा है। इससे सिर्फ कार ही सस्ती नहीं हुई है। जीएसटी के कम होने से कार लेने वाले को ही नहीं, कार में सीट कवर या अन्य पार्ट बनाने वालों को भी फायदा हुआ है। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा। जीएसटी के कम होने से 10 से 15 लाख रोजगार पैदा होंगे। छोटी कारों पर टैक्स 18% किया गया सरकार ने 3 सितंबर को GST काउंसिल ने छोटी कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% किया था। बड़ी कारों/SUV पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। हांलाकी इन कारों पर लगने वाल एक्सट्रा 22% सेस सरकार ने जीरो कर दिया है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 5% GST स्लैब बरकरार है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि त्योहारी तिमाही के दौरान मांग में बढ़ोतरी होगी।
GST 2.0 आज से लागू, सभी कारें हुईं सस्ती:एमपी में फॉरच्यूनर, लैंड क्रूजर और रेंज रोवर जैसी कारें 15 लाख रुपए तक सस्ती हुईं
