मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साहसी युवक भगवान सिंह ने वो कर दिखाया, जो अब तक दुनिया में किसी ने नहीं किया था। उन्होंने 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक अपनी एमटीबी बाइक (साइकिल) पहुंचा कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस उपलब्धि के साथ भगवान सिंह (52) दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने दो पहियों पर एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने का साहसिक कारनामा किया। भगवान सिंह ने यह सफर 9 दिनों में तय किया। रास्ते में दुर्गम और बर्फीले ट्रैक, पत्थरीली चढ़ाई, माइनस तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन चुनौतियां थीं। मातृभूमि के प्रति प्रेम, अदम्य जज्बे और लोहे जैसी हिम्मत ने उन्हें हर मुश्किल पर विजय दिलाई। कई जगह ऐसे मोड़ आए जहां बाइक को खुद उठाकर ले जाना पड़ा, लेकिन तिरंगा फहराने का सपना हर थकान पर भारी पड़ा । भगवान सिंह ने साझा किया अपना अनुभव
एवरेस्ट बेस कैंप से से बातचीत में भगवान सिंह ने कहा,“जय हिंद! आज तक एमटीबी बाइक (साइकिल) एवरेस्ट बेस कैंप तक नहीं आई थी। मैंने अपने भारत की तरफ से कोशिश की और नौ दिन की कठिन मेहनत के बाद इसको ऊपर लाकर क्लाइम्ब किया। मेरे साथ आशीष और तेजिंग शेरपा दो साथियों ने सपोर्ट किया। आज मैं एमटीबी बाइक लेकर 5,364 मीटर की ऊंचाई पर अपने देश का तिरंगा फैला रहा हूं।” मध्यप्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण
भोपाल निवासी भगवान सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। अब तक दुनिया में किसी ने एवरेस्ट बेस कैंप तक बाइक ले जाने का साहस नहीं दिखाया था। भगवान सिंह ने इस कारनामे से साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने पहाड़ भी झुक जाते हैं। भगवान सिंह कुशवाह के बारे में
भोपाल के भगवान सिंह का विश्व रिकॉर्ड:साइकल से एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाले पहले दुनिया के पहले व्यक्ति
