मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा जिले के कुरवाई में करेंगे 258 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितंबर को विदिशा जिले के कुरवाई में 258.10 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरण, प्रबुद्धजनों और आमजनों से संवाद कर कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा, कुरवाई, सिरोंज, शमशाबाद और गंजबासौदा विधानसभा के लिए 92.70 करोड़ की लागत के 46 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 165.40 करोड़ रूपये की लागत के 34 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com