मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को स्कॉच अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड मिलने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से म.प्र. राज्य वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन श्री सनवर पटेल एवं विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की।

प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. ई रमेश कुमार ने बताया कि म.प्र. राज्य वक्फ़ बोर्ड की सम्पत्तियों के दस्तावेजों के प्रापरली डिजिटलाइजेशन एवं WAMSI-MP वेब पोर्टल के जरिए बोर्ड के कार्यों को सुचारू और सुव्यवस्थित करने में उल्लेखनीय प्रदर्शन से प्रतिष्ठित सिल्वर स्कॉच अवॉर्ड मिला है। मध्यप्रदेश के वक्फ बोर्ड के इस कार्य की केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सहित देशभर में सराहना की गई है। इस उपलब्धि के लिए विभाग के आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा यह अवार्ड प्राप्त किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि पर सराहना कर भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा भी विभाग के कार्यों की प्रशंसा की गई है। इस अवसर पर अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के उप सचिव श्री समीर सिन्हा, श्री विशाल विश्वकर्मा, म.प्र. राज्य वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरजाना गजाल, अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com