मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने फलोदी के मतोड़ा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

जयपुर, 02 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को फलोदी जिले के मतोड़ा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। 

मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com