वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प G20 समिट में शामिल नहीं होंगे; इस महीने साउथ अफ्रीका में होनी है समिट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे इस महीने साउथ अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, मैं G20 में नहीं जा रहा हूं। साउथ अफ्रीका को अब G20 में नहीं होना चाहिए, क्योंकि वहां हालात खराब हैं। मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं वहां हमारे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने जा रहा। ट्रम्प ने यह बयान बुधवार को मियामी में आयोजित ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ में दिया। इस साल G20 की अध्यक्षता साउथ अफ्रीका कर रहा है। 22-23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में पहली बार अफ्रीकी धरती पर यह समिट होने जा रही है। भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता की थी और सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वां G20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आए थे। G20 में कुल 19 देश और यूरोपीय संघ व अफ्रीकी संघ शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य का दर्जा मिला था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… PAK डिप्टी-PM बोले- अफगानिस्तान की एक कप चाय महंगी पड़ी:देश तालिबान से दोस्ती का खामियाजा भुगत रहा पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को तालिबान से दोस्ती को देश के लिए महंगा बताया। उन्होंने अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद के लिए पूर्व पीएम इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया। डार ने संसद में 2021 के एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब तत्कालीन ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद काबुल गए थे। वहां चाय पीते हुए उन्होंने कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। डार ने कहा कि अफगानिस्तान की उस एक कप चाय की आज तक देश को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें… —————————– 5 नवंबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com