भरूच की कंपनी में विस्फोट से 3 की मौत:बॉयलर फटने से केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 24 से ज्यादा कर्मचारी घायल

गुजरात में भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया जीआईडीसी में मंगलवार देर रात एक कंपनी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 24 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को भरूच के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट करवाया गया है। इनमें 4-5 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई गई है। आधी रात को कंपनी में बायलर फटा
जीआईडीसी में स्थित विशाल फार्मा नाम की कंपनी में रात करीब ढाई बजे बॉयलर फट गया, जिससे पूरी कंपनी में आग लग गई। विस्फोट इतना भीषण था कि अगल-बगल की कंपनियों के भी खिड़कियां टूट गईं। हादसे में तक कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। विस्फोट इतना तेज था कि करीब पांच किमी तक आवाज सुनाई दी। हादसे की 4 तस्वीरें… मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर पहुंचीं । घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है और मलबे को हटाने के साथ-साथ मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान भी जारी है। बगैर अनुमति के चल रही है कंपनी: सरपंच
सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे को लेकर प्रशासन और कंपनी के मालिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयवीर का कहना है कि यह कंपनी बिना किसी अनुमति के चल रही है। फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ———————- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सूरत में कपड़ा मिल में ड्रम फटने से भीषण आग:2 की मौत, कई महिला मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका गुजरात में सूरत जिले के जोलवा गांव की संतोष टेक्सटाइल मिल में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। मिल में केमिकल से भरा एक ड्रम अचानक फट गया, जिससे मिल में आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com