पंजाब के कपूरथला जिले की महिला पाकिस्तान में लापता हो गई है। पाकिस्तान में वह धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए गई थी। पूरा जत्था पाकिस्तान से लौट चुका है मगर महिला अभी तक घर नहीं पहुंची है। उसकी तरफ से पाकिस्तान जाने के दौरान वहां पाकिस्तान इमिग्रेशन कार्यालय में अपनी जानकारी भी अधूरी दी थी। महिला सरबजीत कौर कपूरथला जिले के गांव अमानीपुर, दक्का खाना टिब्बा की रहने वाली हैं। वह जत्थे के साथ 10 दिनों की यात्रा पर श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए पाकिस्तान गई थी। 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ गई थी भारतीय इमिग्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार, सरबजीत कौर 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। लेकिन आज 10 दिनों की यात्रा और पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन के बाद जब आखिरी जत्था भारत पहुंचा तो यह बात सामने आई है। अब तक 1922 श्रद्धालु अपने वतन भारत लौट चुके हैं। इस से पहले श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज समेत चार सदस्य, जिनके घर में कोई बीमार था, पहले ही घर लौट चुके थे। लेकिन उक्त महिला सरबजीत कौर घर नहीं लौटी। फॉर्म में नहीं भरा था पासपोर्ट नंबर जांच में यह भी पता चला है कि समूह में शामिल होने और 4 नवंबर को पाकिस्तान जाने के दौरान पाकिस्तानी इमिग्रेशन कार्यालय में भारतीय महिला द्वारा भरे गए फॉर्म में उसने अपनी बुनियादी जानकारी अधूरी छोड़ दी थी और अपनी राष्ट्रीयता या पासपोर्ट नंबर नहीं दिया था।
Related Posts
नेवी पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेवी बेस बना रही:बंगाल की खाड़ी में चीन-बांग्लादेश की बढ़ती गतिविधियों पर नजर; छोटे वॉरशिप तैनात किए जाएंगे
भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नेवी बेस बनाने जा रही है। इंडिया टुडे ने रक्षा सूत्रों…
सुप्रीम कोर्ट बोला-बांग्लादेश डिपोर्ट की गई गर्भवती को वापस लाएं:कानून इंसानियत से बड़ा नहीं; केंद्र ने जून में परिवार को देश से निकाला था
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह नौ महीने की गर्भवती सुनाली खातून और उसके 8…
PM Modi: Income tax & GST cuts to save Rs 2.5L cr; take pride in buying ‘swadeshi’
Prime Minister Modi spoke of upcoming GST reforms, effective September 22, 2025, calling it ‘GST Bachat Utsav’. The revised tax…