श्रावस्ती में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बेडरूम में पड़े मिले हैं। पत्नी और बच्चों की लाशें बेड पर थीं, जबकि पति चारपाई पर पाया गया। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह जब पांचों सोकर नहीं उठे तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो पांचों की लाशें पड़ी थीं। फिर दरवाजा तोड़कर परिवार वाले अंदर गए। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई रहता था। वह 5 दिन पहले ही घर लौटा था। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह की यह घटना इकौना क्षेत्र के मनिहारपुरवा गांव की है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें पहुंची हुई हैं। देखें घटना से जुड़ी तस्वीरें… कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन आवाज नहीं आई… शवों को सबसे पहले देखने वाली रोज अली की बहन रुबीना ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाया लेकिन नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में सभी पड़े हुए थे। फिर दरवाजा तोड़ा गया। मां ने बताया कि उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया कि अभी तक क्यों नहीं सोकर उठे। बेटी ने खिड़की से झांककर देखा तो सब अंदर पड़े हुए थे। अब विस्तार से जानिए पूरा घटनाक्रम इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर स्थित मनिहारपुरवा गांव के रोज अली, अपनी पत्नी शहनाज के साथ मुंबई रहते थे। उनकी दो बेटियों गुलनाज (11), तबस्सुम (10) और बेटा मोइन (डेढ़ साल) भी साथ ही रहते थे। परिजन ने बताया कि गांव में वह पांच दिन पहले ही परिवार के साथ लौटा था। बहन रुबीना ने बताया- गुरुवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने के लिए कमरे में चला गया था। सुबह 8 बजे चाय पीने के लिए नहीं आए तो कमरे का गेट खटखटाया। काफी खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला। वह परेशान हुई। पड़ोसी की एक महिला से दरवाजा खटखटाने को कहा। वह भी आई लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उनकी बेटी आई और उसने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में रोज अली, उनकी पत्नी शहनाज, दो भतीजियों और भतीजे के शव पड़े हुए थे। पांच मौतों से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर इकौना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें बुलाई गई। पुलिस की पूछताछ में मौतों की वजह का पता नहीं चल सका। रोज अली के चाचा ने बताया- सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद हम पहुंचे। सबकुछ ठीक ठाक था। सभी अलग- अलग रहते थे। वह पांच दिन पहले ही परिवार के साथ मुंबई से लौटा था। ……………… यह भी पढ़ें यूपी में 8 साल बाद जड़ें फैला रहा खुरासान मॉड्यूल?:मंत्री असीम ने सफाया किया, आतंकी सैफुल्लाह मारा गया था दिल्ली आतंकी घटना के बाद से यूपी सुर्खियों में है। जम्मू-कश्मीर से पहले गुजरात ATS ने यूपी से इस्लामिक स्टेट खुरासान मॉड्यूल (ISKP) के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गंभीर बात ये है कि 8 साल बाद फिर यूपी में आतंकी संगठन की पैठ सामने आई है। यूपी लंबे समय तक इस आतंकी मॉड्यूल्स का हॉटस्पॉट रहा था। पढ़ें पूरी खबर
Related Posts
गोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे…
वाराणसी में बम की धमकी पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:237 यात्रियों की सांसें अटकीं; एयरपोर्ट- डिपार्चर एरिया खाली कराया
वाराणसी में बम विस्फोट करने की धमकी पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयरपोर्ट का रनवे और…
तेलंगाना में जहरीला इंजेक्शन देकर 300 कुत्तों की हत्या:सरपंच ने चुनाव में वादा किया था; एक महीने में 900 कुत्तों को मारा जा चुका
तेलंगाना के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव में 300 आवारा कुत्तों की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। एक…